इलेक्शन

Chhattisgarh BJP Manifesto:हर विवाहित महिला को 12000 और 500 में गैस सिलेंडर, छत्तीसगढ़ के लिए BJP का घोषणा पत्र जारी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 3, 2023, 04:19 PM IST

Chhattisgarh BJP Manifest Release: छत्तीसगढ़ के लिए BJP का घोषणा पत्र गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया है, इसमें पूर्व विकसित राज्य बनाने का वादा किया है।

Image

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी

Chhattisgarh BJP Manifesto 2023 Points: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है, इसे गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया इसके मुताबिक कहा गया है कि कि अगले पांच साल में हम छत्तीसगढ़ को भी सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। शाह ने कहा कि 15 साल की हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कई काम किए।

उन्होंने आगे कहा कि दो साल में एक लाख पदों पर नई नौकरियां निकालेंगे, कहा कि कई योजनाओं की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई पंचायत चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं को देने की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई है साथ ही हमारी सरकार ने पावर सर प्लस स्टेट बनाया है।

घोषणा पत्र की मुख्य की बातें

1.कृषि उन्नति योजना, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 3100 रु की दर से और एक मुश्त भुगतान

2. 12000 हर विवाहित महिला को दिया जाएगा।

3. 18 लाख आवास, हर घर में निर्मल जल

4. प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र 500 नए खोले जाएंगे, इससे गरीब लोगों को सस्ती दवाएं मिलेगी।

5- एक लाख खाली पदों पर दो साल में भर्ती करेंगे

6-18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाएंगे

7-हर घर में निर्मल जल पहुंचाएंगे

8-चरपादुका योजना की शुरुआत भी करेंगे

9- पब्लिक सेवा आयोग में घोटाले करने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article