इलेक्शन

Chhattisgarh BJP Leader: छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता की हत्या, प्रचार के दौरान नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से काट डाला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 4, 2023, 08:37 PM IST

Chhattisgarh BJP Leader: पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष और क्षेत्र के विधानसभा संयोजक रतन दुबे की कौशलनगर गांव के बाजार में एक तेज धार वाले हथियार से हत्या कर दी गई।

Image

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता की हत्या

Photo : ANI

Chhattisgarh BJP Leader: छत्तीसगढ़ में चुनाव से ठीक 3 दिन पहले एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता की हत्या का आरोप नक्सलियों पर लगा है। कहा जा रहा है कि भाजपा नेता रतन दुबे प्रचार के लिए निकले थे, तभी घात लगाए नक्सलियों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मार डाला।

रतन दुबे की हत्या

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष और क्षेत्र के विधानसभा संयोजक रतन दुबे की कौशलनगर गांव के बाजार में एक तेज धार वाले हथियार से हत्या कर दी गई। वह 7 और 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के लिए घर से निकले थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाजपा ने जताया शोक

घटना पर शोक व्यक्त करते हुए बीजेपी नेता ओम माथुर ने एक्स पर लिखा- "छत्तीसगढ़ बीजेपी के नारायणपुर विधानसभा संयोजक और नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे जी की अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा की गई नृशंस हत्या से मुझे गहरा दुख हुआ है। पूरी पार्टी इस कायरतापूर्ण निंदा करती है।"

टारगेट किलिंग का आरोप

यह घटना विपक्षी भाजपा द्वारा चुनावों से पहले अपने कार्यकर्ताओं की "लक्षित हत्याओं" के आरोपों के बीच हुई है। 20 अक्टूबर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सरखेड़ा गांव में संदिग्ध माओवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता बिरजू ताराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नारायणपुर उन 20 विधानसभा सीटों में से एक है, जिन पर 7 नवंबर को मतदान होगा। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article