इलेक्शन

Chhattisgarh Chunav: पाटन से 5 बार चुनाव जीत चुके हैं सीएम भूपेश बघेल, इस बार भतीजा दे रहा है टक्कर, जानिए राजनीतिक सफर

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 29, 2023, 03:28 PM IST

Bhupesh Baghel Patan Election 2023 Profile: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विधानसभा चुनाव में पाटन से अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। उनके सामने उनके ही भतीजे विजय बघेल बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर टक्कर देने के लिए चुनावी मैदान में डट गए हैं।

Image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से लड़ रहे हैं चुनाव

Chhattisgarh Bhupesh Baghel Patan Election 2023 Profile: वैसे तो छत्तीसगढ़ चुनाव में कई हाई प्रोफाइल सीटें हैं। लेकिन पाटन विधानसभा सीट सबसे अधिक फेमस है। हो भी क्यों नहीं क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि उनके खिलाफ बीजेपी ने सीएम बघेल भतीजे विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। वह दुर्ग से बीजेपी सांसद भी हैं। यह सीट चाचा-भतीजा के मुकाबले की वजह काफी हॉट सीट माना जा रहा है। इस वीवीआईपी सीट से पेश बघेल साल 1993 से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। यहां से वे पांच बार चुनाव जीत चुके है। 2008 में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हराया था।

सीएम भूपेश बघेल का राजनीतिक करियर

साल 1993 में भूपेश बघेल पहली बार पाटन से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। साल 1993, 1998, 2003, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल यहां से चुनाव जीत कर विधायक बने। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के दूसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं तो प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री है। गौर हो कि साल 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ नया राज्य बना। वर्ष 1994 में भूपेश बघेल मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही साल 2004 और 2009 में भूपेश बघेल दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़े। भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2014 में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया। उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस 2018 का विधानसभा चुनाव शानदार तरीके से जीता। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके साथ ही साल 1993 से लगातार मानव कुर्मी समाज के संरक्षक भी हैं। वे 1998 और 1999 में मध्य प्रदेश कि दिग्विजय सरकार में मंत्री भी रहे।

पाटन विधानसभा सीट पर जातिगत समीकरण

छत्तीसगढ़ की पाटन विधानसभा क्षेत्र अगर हम जातिगत समीकरण की बात करें तो यहां ओबीसी वोटरों का दबदबा है। कुर्मी और साहू मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। यहां ओबीसी वोटरों की निर्णायक भूमिका रही है। सीएम भूपेश बघेल और उनके भतीजे विजय बघेल दोनों ओबीसी से आते हैं।

पाटन विधानसभा सीट

पिछले विधानसभा चुनाव में पाटन विधानसभा सीट पर कुल 195539 मतदाता थे। कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल को 84352 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी उम्मीदवार मोतीलाल साहू को 56875 मतदाताओं ने वोट दिया था। बघेल 27477 वोटों से चुनाव जीते थे।

भूपेश बघेल का व्यक्तिगत परिचय

भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग के मनवा कुर्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम नंद कुमार बघेल है और उनकी माता का नाम बिंदेश्वरी बघेल है। किसान परिवार में जन्म लेने के कारण उनका जीवन संघर्षपूर्ण जीवन बीता। वे एमए पास है। उनकी शादी मुक्तेश्वरी बघेल से हुई। उन्हें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के संरक्षक है। सूत्रों के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 23.05 करोड़ है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article