इलेक्शन

Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav 2023 Date: छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा मतदान, जानें वोटिंग की तारीख और कब आएंगे नतीजे

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 19, 2023, 05:29 PM IST

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Date, Schedule (छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख): राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान सम्पन्न कराए जाएंगे। पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे अन्य चार राज्यों के साथ 3 नवंबर को जारी होंगे।

Image

छत्तीसढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Photo : Times Now Digital

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Date, Schedule: निर्वाचन आयोग ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान सम्पन्न कराए जाएंगे। पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे अन्य चार राज्यों के साथ 3 दिसंबर को जारी होंगे।

आयोग ने बताया कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ राज्यभर में आचार संहित भी लागू कर दी गई है। राज्य की 90 सीटों पर मतदान के लिए 24, 109 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 4851 केंद्र शहरी क्षेत्रों में हैं, वहीं 19258 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 844 औसत मतदान केंद्र हैं।

दो करोड़ मतदाना करेंगे वोट

चुनाव आयोग के अनुसार, विधानसभा चुनाव में 2 करोड़, 3 लाख, 60 हजार 240 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरुष मतदाता और एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता हैं। वहीं फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 18 लाख 68 हजार 636 है।

प्रत्याशी कब तक कर सकेंगे नामांकन

छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण के मतदान कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए 13 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 20 अक्टॅबर को नामांकन का आखिरी दिन है। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण के लिए 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 30 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 2 नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापसी कर सकते हैं।

पहले चरण में यहां चुनाव

पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोटा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा।

दूसरे चरण में यहा मतदान

भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीमापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोटा, पाली-तनाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसीवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर शहर पश्चिम, रायपुर शहर उत्तर, रायपुर शहर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिंद्रानवागए़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारीबालोद, डोंडीलोहारा, गुंडरदेही, पाटन, दुर्ग-ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाईनगर, वैशालीनगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा, नवागढ़।

छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थिति

छत्तीसगढ़ में 2018 में दो चरणों में मतदान कराए गए थे। पहले चरण में मतदान 12 नंवबर को व दूसरे चरण में 20 नवंबर को हुआ था। नतीजे 11 दिसंबर 2018 को जारी हुए थे। इन चुनावों में 90 सीटों में कांग्रेस को 68 सीटें मिली थीं तो भाजपा के खाते में 15 सीटें आई थीं। वहीं जनता कांग्रेस छत्तसीगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीती थीं। इसके अलावा दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article