हार के डर से CBI, ED, इनकम टैक्स का हो रहा है इस्तेमाल, सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 26, 2023, 05:47 PM IST

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों ईडी के छापे और वैभव गहलोत को ईडी के समन पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी हार के डर से सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स का इस्तेमाल कर रही है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर और सीकर स्थित परिसरों पर ईडी के छापे और विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को तलब किया है। इस पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनाव में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस नेताओं को विशेष तौर पर निशाना बनाया गया और बिना किसी सबूत और तथ्य के छापेमारी की गई। इस तरह की छापेमारी यह संदेश देने के लिए की गई है कि अगर हम (बीजेपी) राजनीतिक रूप से कमजोर हो जाएंगे तो वे भारत सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे। चाहे वह सीबीआई हो, ईडी हो या इनकम टैक्स हो और हम एक तरह का डर पैदा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ है कोई भी निष्पक्ष जांच होती है और कोई दोषी पाया जाता है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिना सबूत, बिना समन के जो रेड की गई। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।

Sachin Pilot, ED raid, Govind Singh Dotasara, Vaibhav Gehlot, CBI raid

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना

पायलट ने कहा कि आज राजस्थान में जांच एजेंसियों ने जो कार्रवाई की है, उनकी टाइमिंग बहुत संदिग्ध है। देश और प्रदेश इसे बहुत गंभीरता से देख रहा है। आज बिना नोटिस के जिस तरह से राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के घर रेड डाली गई है, यह इस बात का संकेत है कि अगर BJP राजनीतिक तौर पर कमजोर पड़ेगी तो जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी और लोगों में डर पैदा करेगी। हम इसका विरोध करते हैं। प्रतिशोध की ओछी राजनीति में वैभव गहलोत को दिए समन पर सचिन पायलट जी की दो टूक- मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गेहलोत को जो समन दिया गया है, वो 12 साल पुराना मामला है। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद अचानक से समन भेजा जाना, सब समझते हैं इसके पीछे क्या सोच हो सकती है।

End of Feed