बीजेपी में शामिल हुईं कैप्टन अमरिंद सिंह की पत्नी परनीत कौर, लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2024, 03:13 PM IST

Preneet Kaur Joins BJP: बीते साल फरवरी में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सांसद परनीत कौर को कांग्रेस ने निलंबित कर दिया था। अब वह बीजेपी में शामिल हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि परनीत कौर बीजेपी के टिकट पर पटियाला से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

Preneet Kaur Joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में बड़ी सियासी हलचल दिखाई दी है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी व सांसद परनीत कौर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। अटकलें हैं कि वह बीजेपी के टिकट पर पटियाला से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें, पिछले साल पिछले साल फरवरी महीने में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था।

Preneet Kaur joins BJP

बीजेपी में शामिल हुईं परनीत कौर

पटियाला से सांसद परनीत कौर ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ, अरुण सिंह, पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्य के प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में भगवा दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर तावड़े ने कहा कि परनीत कौर जैसे जनप्रतिनिधि के भाजपा में आने से पंजाब में भाजपा मजबूत होगी।

End of Feed