इलेक्शन

कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने वाला ताजा ओपिनियन पोल, जानें राजस्थान, MP-छत्तीसगढ़ में लोगों का क्या है मूड?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 12:39 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं लेकिन चुनावों को लेकर जनता क्या सोच रही है। इस चुनाव में वह किसे मौका दे सकती है। इसे लेकर एक ताजा ओपिनियन पोल सामने आया है। एबीपी-सी वोटर के इस ओपिनियन पोल में राजस्थान में भाजपा की जीत होने का अनुमान जताया गया है।

Image

राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान।

Photo : PTI

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित हो जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। विधानसभा की 200 सीटों के लिए 23 नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर भी ओपिनियन पोल है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं लेकिन चुनावों को लेकर जनता क्या सोच रही है। इस चुनाव में वह किसे मौका दे सकती है। इसे लेकर एक ताजा ओपिनियन पोल सामने आया है। एबीपी-सी वोटर के इस ओपिनियन पोल में राजस्थान में भाजपा की जीत होने का अनुमान जताया गया है जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांटे का मुकाबला होने की भविष्यवाणी की गई है।

राजस्थान में भाजपा को मिल सकता है बहुमत

सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नेतृत्व वाली कांग्रेस को इस चुनाव में 59-69 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 42 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि भाजपा को 127 से 137 सीटें मिलने का अनुमान है। भगवा पार्टी का वोट प्रतिशत 46.7 फीसदी रह सकता है।

मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश में कांग्रेस 113-125 सीटें जीत सकती है और उसे 44.6 फीसदी वोट मिल सकता है। भाजपा को इस चुनाव में 104 से लेकर 116 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 44.7 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। बहुजन समाज पार्टी 2.1 फीसदी वोटों के साथ दो सीटें जीत सकती है।

छत्तीसगढ़ में भी कांटे का मुकाबला

सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने का अनुमान जताया गया है। यहां भाजपा के खाते में 39-45 सीटें जा सकती हैं और कांग्रेस को 45-51 सीटों पर जीत मिल सकती है। राज्य में भाजपा को 43.5 फीसदी और कांग्रेस को 45.3 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article