Himachal Pradesh Bypolls: सुक्खू सरकार की कड़ी परीक्षा लेंगे उपचुनाव, लोकसभा के साथ अब हिमाचल विधानसभा की छह सीटें बचाने की भी चुनौती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 07:45 PM IST

Himachal Pradesh Bypolls Date: हिमाचल प्रदेश में लाहुल और स्पीति, धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट और कुटलेहड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। इन छह विधानसभा सीटों पर एक जून को उपचुनाव होंगे। इसी दिन सातवें चरण में 4 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। ये चुनाव हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के लिए कड़ी चुनौती माने जा रहे हैं।

Himachal Pradesh Bypolls Date: लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चुनाव आयोग ने यहां उपचुनाव का भी ऐलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटों पर एक जून को उपचुनाव होंगे। इसी दिन सातवें चरण में 4 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है।

Sukhwinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

ऐसे में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने 4 लोकसभा सीटों के साथ-साथ छह विधानसभा सीट बचाने की भी चुनौती होगी। बता दें, पिछले महीने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता के कारण ये सीटें खाली हो गई हैं, जिन पर उपचुनाव होना था। आज लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही साथ 11 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी की गई।

End of Feed