LIVE

By Election Results 2024: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित, INDIA गठबंधन का बजा डंका; BJP की लगी लंका

विधानसभा उपचुनाव  परिणाम 2024 Live Updates
By Election Results 2024: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित, INDIA गठबंधन का बजा डंका; BJP की लगी लंका

By Election Results 2024 (विधानसभा उपचुनाव 2024 परिणाम) News Updates: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इन सीटों पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी विजयी हुई है। जबकि बिहार की रूपौली सीट पर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं और निर्दलीय उम्मीदवार संजय सिंह सबसे आगे निकल गए और उन्होंने दमदार जीत हासिल की। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिनमें रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीट शामिल है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तीन देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज जारी हो गए हैं। हमीरपुर में भाजपा और अन्य दोनों सीटों पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है। उत्तराखंड की मंगलौर, बद्रीनाथ सीट पर भी कांग्रेस को जीत हासिल हुई है, जबकि पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई। तमिलनाडु की विक्रवंडी और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भी उपुचनाव हुए थे।

पढ़ें आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

JUL 13, 2024 16:48 IST

Uttarakhand By Election Result: कांग्रेस ने बदरीनाथ सीट बरकरार रखी

उत्तराखंड में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने शनिवार को बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व मंत्री एवं विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजेंद्र सिंह भंडारी को 5,224 मतों से हराया। दस जुलाई को हुए मतदान में कुल 54,228 वोट पड़े, जिनमें से 28,161 वोट कांग्रेस को मिले, जबकि भाजपा को 22,937 वोट मिले। भंडारी को 2022 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 10,000 कम वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार नवल किशोर खाली तीसर स्थान पर रहे और उन्हें 1813 वोट मिले। वहीं, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह को 494 वोट मिले।
JUL 13, 2024 16:42 IST

Tamil Nadu By Election Result: विक्रवांडी विधानसभा सीट पर डीएमके की जीत

तमिलनाडु उपचुनाव में द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के उम्मीदवार अन्नियुर शिवा ने विक्रवांडी विधानसभा सीट पर 67,757 वोटों से जीत दर्ज की।
JUL 13, 2024 15:01 IST

West Bengal By Election Result: TMC के कृष्णा कल्याणी रायगंज विधानसभा उपचुनाव जीते

Raiganj By Election Result: पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी को 50,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज निर्वाचन क्षेत्र में कल्याणी ने भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष को 50,077 मतों के अंतर से हराया। कल्याणी को 86,479 मत मिले, जबकि घोष को 36,402 वोट प्राप्त हुए।
JUL 13, 2024 15:03 IST

Himachal Pradesh By Election Result Live: नालागढ़ सीट से भाजपा के आशीष शर्मा जीते

Hamirpur By Election Result 2024: हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में हमीरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के आशीष शर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस को पुष्पेंद्र वर्मा को 1,571 मतों के अंतर से मात दी। इस चुनाव में आशीष ने 27041 वोट हासिल किए और जीत हासिल की, जबकि डॉ. पुष्पेंद्र की झोली में 25470 वोट मिले।
JUL 13, 2024 15:05 IST

Himachal Pradesh By Election Result Live: कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा नालागढ़ सीट से जीते

Nalagarh By Election Result 2024: हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार के.एल. ठाकुर को 8,990 मतों से हरा दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की हिमाचल प्रदेश इकाई के पांच बार अध्यक्ष रहे बावा को 34,608 वोट मिले।
JUL 13, 2024 15:07 IST

Assembly By Election Results 2024 Live: विधानसभा चुनाव रिजल्ट, 13 सीटों का ताजा अपडेट

Live By Election Result Today: रूपौली-निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह की जीत लगभग तय हो गई है। इस सीट पर दो राउंड की की काउंटिंग बची है और वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कलाधर प्रसाद मंडल से 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट कांग्रेस जीत चुकी है। वह नालागढ़ सीट भी जीत सकती है। हमीरपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार की जीत पक्की हो गी है। मध्य प्रदेश की अमवाड़ा सीट पर कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट आम आदमी पार्टी ने जीती है। तमिलनाडु की विक्रावंडी सीट पर डीएमके आगे चल रही है। जबकि उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीट कांग्रेस जीत चुकी है। बंगाल की चार सीटों में से बागदा, राजगंज सीट टीएमसी जीत चुकी है जबकि राणाघाट दक्षिण और माणिकताला सीट पर भी उसकी जीत पक्की हो गई है।
JUL 13, 2024 15:10 IST

Rupauli By Election Result 2024 Live: जद-यू उम्मीदवार से आगे निकले निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह

Bihar Rupauli By Election Result Updates: बिहार की रूपौली सीट पर बड़ा उलटफेर हो सकता है। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने अब बढ़त बना ली है। अब तक इस सीट पर एनडीए की ओर से जद-यू उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल आगे चल रहे थे लेकिन आठवें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद शंकर सिंह 1763 वोटों से आगे चल रहे हैं। सिंह को को अब तक 44027 वोट मिल चुके हैं जबकि मंडल को 42264 वोट मिले हैं। राजद उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 22696 वोट मिले हैं।
JUL 13, 2024 15:11 IST

Bengal By Election Results Live: BJP को झटका, चारों सीट पर TMC आगे

West Bengal By Election Result 2024 Live Updates: पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शनिवार को जारी मतगणना में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है। पश्चिम बंगाल की मानिकतला, बगदाह, राणाघाट दक्षिण और रायगंज विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सुप्ति पांडे मानिकतला सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे से 8,627 मतों से जबकि रायगंज सीट से तृणमूल के उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी भाजपा के मानस कुमार घोष से 21,393 मतों से आगे हैं। उत्तर 24 परगना जिले की बगदाह विधानसभा सीट पर तृणमूल की उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिनय कुमार बिस्वास से 12,444 मतों से आगे हैं। उत्तर 24 परगना जिले के राणाघाट दक्षिण सीट से तृणमूल के उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार बिश्वास से 2,139 मतों से आगे हैं।
JUL 13, 2024 15:13 IST

Bihar Rupauli By Election Result Live: रूपौली सीट पर BJP-निर्दलीय उम्मीदवार में कांटे की टक्कर

Live Rupauli By Election Result Updates: बिहार की रूपौली सीट पर छह राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। छह चरण की मतगणना के बाद जद-यू के प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह से 501 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राजद उम्मीदवार बीमा भारती पिछड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। बीमा को अब तक 16919 वोट मिले हैं। इस सीट पर 12 राउंड तक काउंटिंग होनी है।
JUL 13, 2024 15:17 IST

Jalandhar West By Election Result Live: जालंधर पश्चिम सीट पर AAP की जीत

Jalandhar West By Election Result 2024 Updates: पंजाब के जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत चुनाव जीत गए हैं। इस सीट पर उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को हराया।
JUL 13, 2024 11:26 IST

Jalandhar West By Election Result Live: जालंधर वेस्ट सीट पर AAP की जीत पक्की

पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत लगभग पक्की हो गई है। इस सीट पर 13 में से 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। आप उम्मीदवार को इस सीट पर 50711 वोट मिले हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर भाजपा के शीतल अंगुराल को 16595 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस की सुरिंदर कौर हैं।
JUL 13, 2024 15:19 IST

Hamirpur By Election Result Live : हमीरपुर सीट पर आगे हुई BJP

Himachal Pradesh By Election Result 2024: हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर आगे हो गई है। पांच राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा को 15120 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा चल रहे हैं। वर्मा को अब तक 15053 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार नंदलाल शर्मा हैं। इस सीट पर नौ राउंड तक मतगणना होगी।
JUL 13, 2024 10:38 IST

Rupauli By Election Results Live : रूपौली सीट पर तीसरे नंबर पर चल रहीं बीमा भारती

बिहार की रूपौली सीट पर तीन राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर जनता दल-यूनाइटेड के उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल बढ़त बनाए हुए हैं। मंडल को इस सीट पर अब तक 17303 वोट मिले हैं और वह 4354 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह हैं। सिंह को 12950 वोट मिले हैं। सबसे बड़ा झटका राजद उम्मीदवार बीमा भारती को लगा है। बीमा तीसरे स्थान पर चल रही हैं। उन्हें अब तक 7856 वोट मिले हैं।
JUL 13, 2024 10:09 IST

Raiganj By Election Results : टीएमसी उम्मीदवार कल्याणी को बढ़त

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस के कृष्ण कल्याणी आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद उन्हें 8655 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा के मानस कुमार घोष हैं। घोष को 5181 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड की काउंटिंग जारी है।
JUL 13, 2024 09:49 IST

Nalagarh By Election Results Live : कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा

हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग के बाद पहला रुझान आ गया है। पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में गया। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदार हरदीप सिंह बावा आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 3358 वोट मिले हैं। भाजपा के केएल ठाकुर दूसरे नंबर पर हैं। ठाकुर को 2712 वोट मिले हैं।
JUL 13, 2024 09:33 IST

Rupauli By Election Results : रूपौली सीट पर जद-यू के मंडल आगे

बिहार की रूपौली सीट पर जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल आगे चल रहे हैं। इस सीट पर राजद उम्मीदवार बीमा भारती पीछे हो गई हैं। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद मंडल को 6588 वोट और बीमा को 2359 वोट मिले हैं। बीमा भारती को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपना समर्थन दिया है।
JUL 13, 2024 09:29 IST

Himachal By Elections: हमीरपुर में भाजपा के आशीष शर्मा पीछे

हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। हमीरपुर में भाजपा के आशीष शर्मा पीछे हैं। वहीं, देहरा से सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश भी 550 वोटों से पीछे हैं। नालागढ़ से अभी तक कोई रूझान नहीं आया है।
JUL 13, 2024 08:56 IST

Jalandhar West By Election Results Live: जालंधर वेस्ट सीट से AAP उम्मीदार आगे

जालंधर सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग के बाद AAP के उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की सुरिंदर कौर पीछे हैं। पहले राउंड में भगत को 3971 वोट और कौर को 1722 वोट मिले हैं। कौर 2249 वोटों से पीछे चल रही हैं।
JUL 13, 2024 08:38 IST

Dehra By Election Results LIVE: देहरा सीट पर सीएम सुक्खू की पत्नी पीछे

देहरा सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग में भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह आगे और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर पीछे चल रही हैं। कमलेश राज्य की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी हैं। वह 261 वोटों से पीछे चल रही हैं।
JUL 13, 2024 08:24 IST

Himachal By Election Results Live: हिमाचल में साख का सवाल

हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर उपचुनाव के नतीजें आज घोषित किए जाएगे। देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर सीटों पर मतगणना का काम शुरू हो गया है। देहरा सीट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर पर सबकी नजरें हैं। फिलहाल, इन नतीजों से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन सीएम की साख का सवाल है। तीन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई है।