
By Election Results 2024: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित, INDIA गठबंधन का बजा डंका; BJP की लगी लंका
By Election Results 2024 (विधानसभा उपचुनाव 2024 परिणाम) News Updates: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इन सीटों पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी विजयी हुई है। जबकि बिहार की रूपौली सीट पर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं और निर्दलीय उम्मीदवार संजय सिंह सबसे आगे निकल गए और उन्होंने दमदार जीत हासिल की। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिनमें रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीट शामिल है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तीन देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज जारी हो गए हैं। हमीरपुर में भाजपा और अन्य दोनों सीटों पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है। उत्तराखंड की मंगलौर, बद्रीनाथ सीट पर भी कांग्रेस को जीत हासिल हुई है, जबकि पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई। तमिलनाडु की विक्रवंडी और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भी उपुचनाव हुए थे।
पढ़ें आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज