इलेक्शन

Wayanad By-election Date: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग; राहुल गांधी ने छोड़ी थी सीट

Wayanad By-election Date: चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसी दिन देश की 47 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।

Image

केरल की वायनाड सीट पर उपचुनाव की घोषणा।

Wayanad By-election Date: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली होगी गई थी। चुनाव आयोग ने अब इस सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।

बता दें, चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तरीखों के साथ 48 विधानसभा व दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर दी। इसमें एक सीट केरल की वायनाड भी थी, जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। सभी की नजरें इस सीट पर बनी हुई थीं।

राहुल गांधी ने दो सीटों से लड़ा था चुनाव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान वायनाड के अलावा अपने परिवार की पारंपरिक सीट रायबरेली से भी नामांकन दाखिल किया था। दोनों ही सीटों पर उन्हें शानदार जीत हासिल हुई थी। हालांकि, चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई और यहां उपचुनाव जरूरी हो गए थे।

प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी डेब्यू

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने से खास बनी केरल की वायनाड लोकसभा सीट आने वाले दिनों में और भी चर्चा में आने वाली है। दरअसल, इस सीट से प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में चुनावी डेब्यू करने वाली हैं। बता दें, राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफे के बाद यहां से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। अभी तक सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाली प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट के जरिए सक्रिय राजनीति में उतरने जा रही है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article