Delhi Election: दिल्ली के लिए BSP ने 69 तो NCP ने 30 उम्मीदवारों के नाम किए जारी, देखिए लिस्ट

Delhi Election: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 69 उम्मीदवारों की सूची जारी की। दिल्‍ली की 70 सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होने हैं। वहीं, आठ फरवरी को नतीजे आएंगे। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में बसपा अपना खाता नहीं खोल सकी थी।

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 69 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बसपा के अलावा आज ही अजित पवार की एनसीपी ने भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बसपा की सूची के अनुसार नरेला से विरेन्द्र खत्री, बुराड़ी से गंगाराम, तिमारपुर से सुरेन्द्र पाल जाटव, आदर्श नगर से मो. अब्दुल जब्बार, बादली से रविन्द्र कुमार, रिठाला से मो. नियाज खान, बवाना से हीरालाल, मुंडका से सुमनलता सेरावत, किराड़ी से जुगवीर सिंह, सुलतानपुर माजरा से कुलवंत राणा, नांगलोई से मुकेश, मंगोलपुरी से मुकेश गौतम, रोहिणी से हरशद चड्ढा, शालीमार बाग से श्याम कुमार शर्मा, शकूरबस्ती से विजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

bsp ncp list

एनसीपी और बीएसपी ने दिल्ली के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

End of Feed