BSP ने घोषित किए 11 और उम्मीदवार, पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को उतारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 01:56 PM IST

बसपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। इसमें 11 प्रत्याशियों के नाम हैं। सपा मुखिया अखिलेश की पत्नी और मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के खिलाफ बसपा ने प्रत्याशी बदल दिया है।

BSP Candidates: लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को 11 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। प्रधानमंत्री मोदी के सामने वाराणसी में अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा है। वहीं मैनपुरी में डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार बदल कर शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया है। बसपा इस बार चुनावी मैदान में अकेले ही उतरी है और उसकी कोशिश त्रिकोणीय मुकाबला बनाने की है।

Mayawati

11 बीएसपी उम्मीदवारों का ऐलान

डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार बदला

बसपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। इसमें 11 प्रत्याशियों के नाम हैं। सपा मुखिया अखिलेश की पत्नी और मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के खिलाफ बसपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। गुलशन देव शाक्य का टिकट काटकर शिव प्रसाद यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं वाराणसी से पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को टिकट दिया है। जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed