BSP List For UP Lok Sabha Chunav: बसपा ने जारी की 12 उम्मीदवारों की सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2024, 06:03 PM IST

BSP Candidate List: बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले मायावती की बसपा ने पहली सूची में 16 लोकसभा सीटों और दूसरी सूची में 9 सीटों से उम्मीदवारों को टिकट दिया था। देखें तीसरी सूची में किसे टिकट मिला।

Lok Sabha Election 2024: मायावती की बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 12 सीटों पर कैंडिडेट के नाम घोषित किए गए हैं। बसपा की तीसरी लिस्ट में गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, समेत अन्य सीटों के नाम शामिल हैं। जबकि पार्टी ने मथुरा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदलने का ऐलान कर दिया है।

BSP Third List For Lok Sabha Chunav

बसपा की तीसरी लिस्ट जारी।

बसपा की तीसरी लिस्ट में किसे-किसे मिला टिकट?

लोकसभा क्षेत्र का नामउम्मीदवार का नाम
गाजियाबादनन्दकिशोर पुंडीर
अलीगढ़हितेन्द्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय
मथुरासुरेश सिंह (परिवर्तित)
मैनपुरीडॉ. गुलशन देव शाक्य
खीरीअंशय कालरा रॉकीजी
उन्नावअशोक कुमार पाण्डेय
मोहनलालगंज (SC)राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान
लखनऊसरवर मलिक
कन्नौजइमरान बिन जफर
कौशाम्बी (SC)शुभ नारायण
लालगंज (SC)डॉ. इन्दू चौधरी
मिर्जापुरमनीष त्रिपाठी
इससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने एक ही दिन पहली और दूसरी लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जबकि दूसरी सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। पहली लिस्ट में सहारनपुर से माजिल अली तो कैराना से श्रीपाल सिंह को टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने अमरोहा सीट से मुजाहिद हुसैन पर भरोसा जताया है। वहीं, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह तो मुरादाबाद से इरफान सैफी को मौका दिया है। वहीं दूसरी लिस्ट में हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, अकबरपुर और जालौन सीट शामिल हैं।

End of Feed