Both Telangana Chunav Result 2023: बोथ का मुकाबला हुआ दिलचस्प, बीजेपी सांसद हैं मैदान में, जानिए अपडेट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 3, 2023, 07:12 AM IST

Both Telangana Chunav Election Result 2023: तेलंगाना की बोथ विधानसभा सीट का पल-पल का अपडेट आपको बता रहे हैं। बीजेपी ने यहां से सोयम बापू राव को मैदान में उतारा है।

Telangana Election Results 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मुकबला कांग्रेस और बीआरएस के बीच है और भारतीय जनता पार्टी ने इसे त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। एग्जिट पोल बता रहे हैं कि राज्य में कांग्रेस केसीआर की बीआर पर भारी पड़ सकती है। सीएम के चंद्रशेखर राव के सामने कांग्रेस ने कड़ी चुनौती पेश की है।

Both

बोथ विधानसभा सीट

वहीं, बीजेपी भी बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से जी-तोड़ कोशिश में जुटी हुई है और के चंद्रशेखर राव की सरकार को सत्ता से हटाना चाहती है। इसी रणनीति के तहत उसकी उम्मीदवार सूची में एक नाम ने चौंकाया है। ये नाम है सोयम बापू राव जो बोथ से चुनाव लड़ रहे हैं। सोयम आदिलाबाद (एसटी) से सांसद हैं और इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

End of Feed