बिहार में बड़ा उलटफेर, कुढनी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के केदार गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवाहा को कड़े मुकाबले में हराया

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 8, 2022, 05:31 PM IST

Kudhani Assembly By Election Result : बिहार में कुढनी विधानसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता (Kedar Prasad Gupta) ने महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा (Manoj Singh Kushwaha) को कड़े मुकाबले में हरा दिया है।

Kudhani Assembly By Election Result : बिहार में कुढनी विधानसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा (Manoj Singh Kushwaha) को कड़े मुकाबले में हरा दिया है। 23 राउंट की काउंटिंग के बाद केदार गुप्ता ने मनोज कुशवाहा (Kedar Prasad Gupta) को 3,645 वोटों से हराया है। बीजेपी के केदार गुप्ता को 76,653 वोट मिले। जबकि जदयू के मनोज कुशवाहा को 73,008 वोट मिले।

Kudhani Assembly By Election Result

बिहार में कुढनी विधानसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर

मनोज सिंह कुशवाहा जनता दल यूनाइडेट के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतर थे। गुप्ता 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव बीजेपी और जदयू ने गठबंधन में लड़ा था। आरजेडी उम्मीदवार सहनी से 700 से कम मतों से हार गए थे। कुढनी सीट पर उपचुनाव इसलिए कराना पड़ा था क्योंकि आरजडी विधायक अनिल सहनी को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराया गया था और तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई थी।

End of Feed