Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव परिणाम आना शुरू हो गया है। देशभर की सभी लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। हालांकि, दो सीटों पर भाजपा को जीत मिल चुकी है, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही जश्न भी मनाया।
भाजपा कार्यकर्ता।
दो सीटों पर भाजपा की जीत
चुनाव आयोग की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भाजपा अब तक दो सीटें जीत चुकी हैं। वहीं, भाजपा 239 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इसके अलावा 100 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त है। वहीं, समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है।
बता दें कि लोकसभा रिजल्ट के लिए आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती ट्रेंड्स में एनडीए काफी बढ़त में था, लेकिन फिलहाल स्थिति पिछड़ गई है और इंडी गठबंधन के साथ कड़ी टक्कर में है।
