'इस बार बंगाल में BJP की होगी जीत', Time Now Navbharat से अमित शाह बोले- घुसपैठिया और नारी शक्ति हमारा मुख्य मुद्दा

West Bengal Assembly Election 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में विश्वास जताया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले राज्य में सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। चुनावी प्रचार के अंतिम दौर में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने रैलियों, रोड शो और जनसभाओं के जरिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बारासात में एक रोड शो का नेतृत्व किया, जहां भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह

इस दौरान, अमित शाह ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में रोड शो में उमड़ी भीड़ को परिवर्तन की लहर बताया और कहा कि बंगाल में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है और 'दीदी' को सत्ता से बाहर कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने टाइम्स नाउ नवभारत के संवाददाता अभिषेक राज के साथ बातचीत में विश्वास जताया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और उसका नजारा रोड शो में दिखाई दे रहा है।

End of Feed