इलेक्शन

Maharashtra Election : महाराष्ट्र चुनाव में सामने आई बीजेपी की तीसरी लिस्ट, 25 प्रत्याशी घोषित

BJP list for Maharashtra Election: भाजपा ने आगामी महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, इसमें 25 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

Image

भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

BJP list for Maharashtra Election: आगामी महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है, इसमें 25 उम्मीदवारों के नाम हैं, गौर हो कि उसने पहली लिस्ट में 99 और दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था इस हिसाब से देखें तो भाजपा अभी तक कुल 146 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

वहीं इससे पहले महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए भाजपा ने दूसरी जारी कर दी थी इस सूची में 22 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था।

वहीं इस तीसरी लिस्ट के साथ भाजपा ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी बीजेपी ने संतुक मारोतराव हंबर्डे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, गौर हो कि महायुति गठबंधन को अब 28 सीटों पर अभी प्रत्याशी उतारे जाने बाकी हैं वो अभी तक 288 सीटों में से 260 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। भाजपा ने महाराष्‍ट्र चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 99 नामों का ऐलान किया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने दाखिल किया अपना नामांकन

वहीं सोमवार यानी 28 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंद ने सोमवार को कोपरी-पापाखाड़ी सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट से वह मौजूदा विधायक हैं। इस सीट पर शिंदे का मुकाबला शिवसेना उद्धव गुट के उम्मीदवार केदार दिघे से है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article