इलेक्शन

Maharashtra Election 2024: भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, देखें कहां से किसे मिला टिकट

Maharashtra Election 2024: भाजपा ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Maharashtra Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें छह मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं जबकि दो को टिकट नहीं दिया गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

महायुति ने 121 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा अब तक 121 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। दूसरी सूची के अनुसार पार्टी ने वाशिम और गढ़चिरौली के मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है जबकि अकोट, नासिक सेंट्रल, पेन, खड़कवासला, पुणे छावनी और उल्हासनगर के छह मौजूदा विधानसभा सदस्यों को इस बार भी उम्मीदवार बनाया गया है।

विधान परिषद के दो सदस्यों गोपीचंद पाडलकर और रमेश कराड को भी टिकट दिया गया है। पाडलकर को जाट जबकि कराड को लातूर ग्रामीण से टिकट दिया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article