इलेक्शन

बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी की 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची, सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मैदान में शिखा राय

भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को उतारा।

Image

बीजेपी की चौथी सूची जारी

Photo : PTI

BJP List For Delhi Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को उतारा वहीं अनिल वशिष्ठ आप सरकार में मंत्री गोपाल राय के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

किसे कहां से मिला टिकट

बवाना से रवींद्र कुमार (इंद्रराज), वजीरपुर से पूनम शर्मा, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, त्रिलोकपुरी (एससी) से रविकांत उज्जैन, शाहदरा से संजय गोयल, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ और गोकुलपुर से प्रवीण निमेष को टिकट दिया गया है।

इन्हें मिला टिकट

बवाना (एससी) - रवींद्र कुमार (इंद्रराज)

वजीरपुर - पूनम शर्मा

दिल्ली कैंट - भुवन तंवर

संगम विहार - चंदन कुमार चौधरी

ग्रेटर कैलाश - शिखा राय

त्रिलोकपुरी (एससी) - रविकांत उज्जैन

शाहदरा - संजय गोयल

बाबरपुर - अनिल वशिष्ठ

गोकुलपुर - प्रवीण निमेष

अब तक 68 उम्मीदवारों के नाम घोषित

इस चौथी सूची के साथ भाजपा ने अपने 68 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी बाकी दो सीटें अपने सहयोगियों को दे सकती है। भाजपा 5 फरवरी को होने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी के 10 साल लंबे शासनकाल को खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होनी है।

भाजपा के 40 स्टार प्रचारक

15 फरवरी को भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा योगी आदित्यनाथ सहित अपने सात मुख्यमंत्रियों के नामों की घोषणा की। इस सूची में पूर्वांचली से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के कई प्रमुख चेहरे भी शामिल हैं। इनमें भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम शामिल है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से ताल्लुक रखने वाले पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता हैं। दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह के नाम शामिल हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारकों के रूप में दिल्ली में प्रचार करने के लिए सात मुख्यमंत्रियों में देवेंद्र फडणवीस, हिमंत विश्व शर्मा, पुष्कर सिंह धामी, योगी आदित्यनाथ, भजनलाल शर्मा, नायब सिंह सैनी और मोहन यादव शामिल हैं। दिल्ली के सभी सात सांसद भी सूची में शामिल हैं। दिल्ली भाजपा प्रभारी बैजयंत पांडा, सह-प्रभारी अलका गुर्जर और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा भी चुनाव के लिए स्टार प्रचारक होंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article