भाजपा ने अब राहुल गांधी को बताया फ्यूज ट्यूबलाइट 'मेड इन चाइना', जारी किया पोस्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2023, 11:29 PM IST

BJP vs Congress: राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा निशाना साधते हुए उन्हें पनौती कहा था और उनकी तुलना जेबकतरे तक से की थी। अब भाजपा ने पोस्टर जारी कर राहुल गांधी पर हमला किया है।

BJP vs Congress: राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे अपशब्दों और आरोप-प्रत्यारोपों के बाणों के बीच भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें फ्यूज ट्यूबलाइट 'मेड इन चाइना' करार दिया है।

Rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर ) अकाउंट पर फिल्म ट्यूबलाइट की तर्ज पर शुक्रवार को राहुल गांधी का पोस्टर शेयर करते हुए कहा, 'फ्यूज ट्यूबलाइट' पोस्टर में भाजपा ने कहा, 'कांग्रेस प्रजेंट्स, मेड इन चाइना, राहुल गांधी इन एंड एज ट्यूबलाइट।' भाजपा की ओर से यह हमला राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'पनौती' वाली टिप्पणी के बाद आया है।

End of Feed