इलेक्शन

Telangana Chunav 2023: तेलंगाना के लिए BJP की दूसरी सूची, अजहरूद्दीन के खिलाफ लंकला को बनाया उम्मीदवार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2023, 03:38 PM IST

BJP Candidates list For Telangana: भाजपा की दूसरी सूची में 35 उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने लाल बहादुर नगर से समा रंगा रेड्डी, मेडक से पंजा विजय कुमार, मुर्शीदाबाद से पूसा रेड्डी, सनथनगर से मैरी शशिधर रेड्डी और हुजूरनगर से सरिता रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

Image

तेलंगाना में 30 नवंबर को होगा मतदान।

Photo : PTI

BJP Candidates list For Telangana: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 35 उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने लाल बहादुर नगर से समा रंगा रेड्डी, मेडक से पंजा विजय कुमार, मुर्शीदाबाद से पूसा रेड्डी, सनथनगर से मैरी शशिधर रेड्डी और हुजूरनगर से सरिता रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

चुनाव प्रचार में जुटे भाजपा के दिग्गज

भाजपा की पहली सूची में 52 उम्मीदवारों के नाम थे। पहली सूची में बंदी संजय कुमार सहित तीन सांसदों के नाम थे। तेलंगाना चुनाव को भाजपा काफी गंभीरता से ले रही है। पार्टी दिग्गज नेता उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति जैसे कई नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं।

भाजपा में शामिल हुए राठौड़ बापू राव

तेलंगाना में निर्वतमान विधानसभा में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक राठौड़ बापू राव और कांग्रेस नेता सी. कृष्ण रेड्डी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कृष्ण रेड्डी और बोथ से विधायक बापू राव तथा येल्लारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र से कुछ नेता बुधवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

बीआरएस ने टिकट देने से इंकार किया

बापू राव को सत्तारूढ़ बीआरएस ने 30 नवंबर को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया था जबकि कृष्णा रेड्डी मुनुगोडे विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट चाहते थे। कांग्रेस ने पूर्व विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को मुनुगोडे से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राज गोपाल रेड्डी हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। उनके इस्तीफे के कारण पिछले साल मुनुगोडे में उपचुनाव हुआ था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article