भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जारी की पांचवीं सूची; तीन अन्य बड़ी सीटों पर बदले प्रत्याशी

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस नई सूची के साथ बीजेपी अब तक 294 में से 292 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पांचवीं उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 5 नए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी ने बसिरहाट उत्तर, बिष्णुपुर (SC) और बेहाला पूर्व विधानसभा क्षेत्रों में पहले घोषित उम्मीदवारों को बदलकर नए नामों की घोषणा की है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित की लिस्ट।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित की लिस्ट।। (फोटो- AI)

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पांचवीं सूची में जिन लोगों को टिकट दिया गया है उनमें कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी (SC)से अनुपम विश्वास, दम दम उत्तर से सौरभ सिकदार, मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी और उलबेरिया पूर्व से रुद्रप्रसाद बनर्जी को टिकट दिया गया है।

End of Feed