BJP ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी-नड्डा, योगी और शाह जैसे दिग्गजों के नाम शामिल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 19, 2023, 05:29 PM IST

BJP Campaigners list: भाजपा की सूची में जिन लोगों को नाम शामिल किया गया है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

BJP Campaigners list: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 नामों को शामिल किया है, जो छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान से पहले पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

BJP

भाजपा ने जारी की प्रचारकों की सूची

भाजपा की सूची में जिन लोगों को नाम शामिल किया गया है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी 40 कैंपेनरों की सूची में शामिल किया गया है।

End of Feed