BJP Star Campaigner List: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची
- नरेंद्र मोदी
- जे.पी.नड्डा
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- शिवराज सिंह चौहान
- हिमंत बिस्वा सरमा
- बाबूलाल मरांडी
- अमर कुमार बाउरी
- लक्ष्मीकांत बाजपेयी
- रवींद्र कुमार राय
- धर्मेंद्र प्रधान
- योगी आदित्यनाथ
- मोहन यादव
- स्मृति ईरानी
- नायब सिंह सैनी
- मोहन चरण मांझी
- विष्णु देव साय
- अर्जुन मुंडा
- नित्यानंद राय
- केशव प्रसाद मौर्य
- सम्राट चौधरी
- अन्नपूर्णा देवी
- संजय सेठ
- नागेंद्र नाथ त्रिपाठी
- कर्मवीर सिंह
- चंपई सोरेन
- करिया मुंडा
- दीपक प्रकाश
- विद्युत बरन महतो
- निशिकांत दुबे
- ढुल्लू महतो
- सुवेंदु अधिकारी
- आदित्य साहू
- प्रदीप वर्मा
- बालमुकुंद सहाय
- सीता सोरेन
- रामचंद्र चंद्रवंशी
- मनोज सिंह
- घूरन राम
पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी और यह 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दाखिल किया नामांकन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो और अन्य ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। सोरेन ने सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। राज्य के 43 विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा जिनमें सरायकेला भी शामिल है। झामुमो नेताओं द्वारा ‘‘अपमानित’’ किए जाने का दावा करते हुए 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सोरेन ने कहा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में लहर है।
आजसू झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घटक दल है। राजग में सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, भाजपा 68 सीट पर, आजसू पार्टी 10, जनता दल (यूनाइटेड) दो और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा तथा मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
पहले चरण वाली 43 विधानसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार तक 433 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हुई थी और यह 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
