इलेक्शन

मिशन बिहार में जुटी BJP, जेपी नड्डा ने मीटिंग कर नेताओं को सौंपे टास्क, बताया कैसे मिलेगी जीत

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए बीजेपी ने मिशन मोड में तैयारियां शुरू कर दी हैं। जेपी नड्डा ने मंगलवार को बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें जीत के लिए टास्क भी सौंपे।

Image

बिहार के नेताओं के साथ मीटिंग करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो- @JPNadda)

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। सभी दलों ने चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में पहुंचकर नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, वहीं मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंचे और बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी अभियान को धार देने के लिए टास्क सौंपे।

जेपी नड्डा ने मीटिंग में क्या कहा

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आए और उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बिहार सरकार में भाजपा के सभी मंत्रियों से विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी ली और तमाम विकास के कार्यों की चर्चा की। उन्होंने भविष्य में होने वाले कार्यों पर भी बात की। बबलू ने बताया क‍ि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 'मिशन-2025' को फतह करने के लिए भी टास्क दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने क्या कहा

बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर पार्टी की निरंतर बैठक होती है। उसी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देशन मिला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा बिहार की कोर कमिटी की बैठक में सम्मिलित हुआ और संगठन की आगामी कार्य योजनाओं को लेकर उपस्थित गणमान्यों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।"

नीतीश कुमार के साथ मीटिंग

इससे पहले मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात के दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय और विजय चौधरी भी मौजूद थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article