इलेक्शन

Delhi Election: दिसंबर में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी जारी कर सकती है घोषणापत्र, हो गई पहली बैठक

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी घोषणापत्र की तैयारियों में जुट गई है। दिल्ली भाजपा की चुनाव समन्वय समिति और घोषणा-पत्र समिति की पहली बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई।

Image

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह

Photo : IANS

Delhi Election: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। अभी इसकी तारीखों को लेकर कोई चर्चा नहीं है, घोषणा की तो बात ही छोड़िए, लेकिन बीजेपी अभी से इस चुनाव में आगे दिख रही है। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र के लिए न केवल कमेटी बना दी है बल्कि दिसंबर में घोषणापत्र भी लाने की तैयारी कर रही है।

दिसंबर के मध्य तक बीजेपी का घोषणापत्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिसंबर के मध्य तक अपना घोषणा-पत्र जारी कर सकती है। पार्टी नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। भाजपा की घोषणापत्र समिति के संयोजक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि समिति सोमवार को समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अपनी बैठकें शुरू करेगी और इसका लक्ष्य लगभग 50 श्रेणियों के लोगों को शामिल कर सभी जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक घोषणापत्र तैयार करना है।

रविवार को हुई पहली मीटिंग

पार्टी ने दिल्ली सरकार की कथित विफलताओं को सूचीबद्ध करके सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को घेरने के लिए 11 सदस्यीय ‘‘आरोप-पत्र समिति’’ की घोषणा की। भाजपा की दिल्ली इकाई की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में समिति का गठन पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश पर किया गया है। दिल्ली भाजपा की चुनाव समन्वय समिति और घोषणा-पत्र समिति की पहली बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article