इलेक्शन

दो 'खिलाड़ियों' पर दांव लगाएगी BJP! चांदनी चौक से अक्षय कुमार, गुरदासपुर से युवराज को मिल सकता है टिकट

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 1, 2024, 03:47 PM IST

Chandani Chawk seat : कुछ दिनों दिनों पहले अक्षय कुमार कनाडा की अपनी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता ले चुके हैं। अक्षय कुमार का चांदनी चौक से रिश्ता काफी पुराना है। वह दिल्ली पले-बढ़े हैं और उनके जीवन का शुरुआती हिस्सा चांदनी चौक में ही बीता है।

Chandani Chawk seat : भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभिनेता अक्षय कुमार को चांदनी चौक सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस सीट पर जिन दावेदारों का नाम आगे चल रहा है उनमें अक्षय कुमार का भी नाम है। यही नहीं सूत्रों की मानें तो भगवा पार्टी पंजाब के गुरदासपुर से पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को टिकट दे सकती है। हालांकि, उम्मीदवारी पर अभी ये नाम अंतिम नहीं हैं। फिर भी सूत्रों का कहना है कि इन दोनों का नाम टिकट के दावेदारों में है।

गुरदासपुर से चुनाव लड़ सकते हैं युवराज सिंह

बता दें कि कुछ दिनों दिनों पहले अक्षय कुमार कनाडा की अपनी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता ले चुके हैं। अक्षय कुमार का चांदनी चौक से रिश्ता काफी पुराना है। वह दिल्ली पले-बढ़े हैं और उनके जीवन का शुरुआती हिस्सा चांदनी चौक में ही बीता है। जबकि पिछले चुनाव में गुरदरासपुर सीट से अभिनेता सनी देओल विजयी हुए। देओल इस सीट से चुनाव लड़ने की अपनी अनिच्छा जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में इस सीट पर भाजपा युवराज को अपना उम्मीदवार बना सकती है।

AAP ने अपने 4 उम्मीदवार उतारे

सूत्रों का कहना है कि चांदनी चौक सीट की दावेदारी भाजपा नेता हर्षवर्धन, विष्णु मित्तल, प्रदीप खंडेलवाल का भी नाम आगे चल रहा है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। पिछले चुनाव में इन सभी सीटों पर भाजपा की विजय हुई। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट समझौते के बाद चार सीटें AAP और तीन सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। AAP ने इन चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। AAP ने नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान को टिकट दिया है।

अलका लांबा को उतार सकती है कांग्रेस

कांग्रेस के खाते में चांदनी चौक, नॉर्थ इस्ट और नॉर्थ वेस्ट सीटें आई हैं। चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस की तरफ से कई दावेदार हैं। इनमें यहां से सांसद रह चुके जेपी अग्रवाल का नाम भी चल रहा है। इसके अलावा पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी दावेदारी ठोक रहे हैं। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि आलाकमान ने अलका लांबा के नाम पर हरी झंडी दे दी है। अलका चांदनी चौक से विधायक रह चुकी हैं और महिला होने के नाते उनके नाम पर तवज्जो मिल सकती है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article