BJP Manifesto: आज आएगा बीजेपी घोषणा पत्र, समृद्ध भारत समेत जानें किन मुद्दों पर हो सकता है केंद्रित

BJP Manifesto Out Today: बीजेपी अपना चुनावी घोषणा पत्र आज जारी करेगी। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में संकल्प पत्र को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं अमित शाह जारी करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी भी उपस्थिति रहेंगे ।

BJP Manifesto To be Out Today: भारतीय जनता पार्टी (BJP) 14 अप्रैल यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में अपने चुनाव घोषणा पत्र का अनावरण करने वाली है, जिसे संकल्प पत्र के रूप में भी जाना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भापजा आज 9 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में घोषणा पत्र को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं अमित शाह जारी करेंगे। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है, जिसकी थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की 'मोदी की गारंटी' पर आधारित हो सकती है।

बता दें, भाजपा को अपने घोषणा पत्र के लिए 1.5 मिलियन से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिसमें NaMo ऐप के माध्यम से 400000 से अधिक और वीडियो के माध्यम से 1.1 मिलियन से अधिक सुझाव शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी का घोषणा पत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा।

End of Feed