इलेक्शन

पूर्वी राजस्थान में बीजेपी ने की मजबूत किलेबंदी, कुलजीत सिंह चहल सहित इन नेताओं को दिया जिम्मा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2023, 12:57 PM IST

Rajasthan Election: 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान की 19 विधानसभा सीटों में केवल एक सीट भाजपा के खाते में आई थी। भरतपुर, धौलपुर और करौली जिले में 2018 के विधानसभा चुनाव में केवल धौलपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

Image

पूर्वी राजस्थान में बीजेपी ने की मजबूत किलेबंदी

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान का दिन नजदीक आ चुका है और आज शाम 5 बजे प्रचार बंद हो जाएगा। भाजपा ने प्रचार में अब पूरी ताकत झोंक दी है। देशभर के तमाम नेता राजस्थान की अलग अलग विधानसभा सीटों पर जाकर पार्टी की जीत के लिए मजबूत किलेबंदी करने में जुटे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में मोर्चा संभाला हुआ है, वहीं विधानसभा के हिसाब से जातिगत समीकरण को देखते हुए प्रवासी पदाधिकारियों को भेजा गया है। यह प्रवासी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर 25 नवंबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

बता दें कि मरुधरा का चुनाव इस बार कई मायने में अलग नजर आ रहा है। भाजपा और कांग्रेस फूंक-फूंककर अपने कदम आगे बढ़ा रही है। किसान कर्जमाफी, पेपरलीक, भ्रष्टाचार, महिला और बालिकाओं के संबंधित अपराधों के मुद्दे को लेकर गहलोत सरकार पर हमलावर होती भाजपा का माहौल प्रदेश में बनता नजर आ रहा है। ऐसे में भाजपा ने पूर्वी राजस्थान के लिए मजबूत किलेबंदी की है। भाजपा इस बार पूर्वी राजस्थान में परचम लहराना चाहती है। खुद प्रधानमंत्री यहां भरतपुर और करौली में जनसभाएं कर चुके हैं।

क्यों अहम है पूर्वी राजस्थान

2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान की 19 विधानसभा सीटों में केवल एक सीट भाजपा के खाते में आई थी। भरतपुर, धौलपुर और करौली जिले में 2018 के विधानसभा चुनाव में केवल धौलपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में भाजपा के लिए इस बार यह क्षेत्र काफी अहम हो गया है। 2013 के चुनाव में इसी क्षेत्र में भाजपा ने भगवा लहराया था।

इन नेताओं को मैदान में लगाया

भाजपा ने पूर्वी राजस्थान में दूसरे राज्यों के जाट एवं गुर्जर नेताओं को चुनाव प्रबंधन और अभियान में लगाया है। भाजपा ने बीजेपी दिल्ली प्रदेश के महामंत्री कुलदीप सिंह चहल को इस क्षेत्र में लगाया है। वह जाट बिरादरी से आते हैं और जाटों में पार्टी की बात करने को उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि वह लगातार बूथ स्तर पर बैठक कर रहे हैं और मोदी सरकार की जनसरोकार की नीतियों के बारे में बताकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहे हैं।

क्या रणनीति अपना रहे प्रवासी

कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि पूर्वी राजस्थान में भाजपा 2013 वाले परिणाम से भी ज्यादा सीटें लेकर आए। राजस्थान की जनता भ्रष्टाचार, पेपरलीक, महिला अपराध से परेशान है। यहां के किसान कर्ज में डूबे हैं। यही वजह है कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा को जिताना चाहती है। उन्होंने बताया कि प्रवासी छोटी छोटी पंचायतें और बैठकें कर रहे हैं, बूथ प्रबंधन मजबूत कर रहे हैं, पन्ना प्रमुखों से संवाद कर रहे हैं, शक्ति केंद्रों पर संवाद कर रहे हैं। कुलजीत चहल के अलावा राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी के राष्ट्रभक्ति मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर करौली क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन देख रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article