Bihar Election: 'हम 70 प्रतिशत चुनाव जीत रहे, बाकि 30...'; वोटिंग से पहले बीजेपी के दिग्गज नेता ने क्यों कहा ऐसा?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की जीत का पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि एनडीए इस समय 70 प्रतिशत पर है, जबकि बाकी दल सिर्फ 30 प्रतिशत पर हैं। चौबे ने बिहार की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि एनडीए सरकार भारी बहुमत से बनेगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।​

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के दूसरे फेज का मतदान 11 नवंबर को होना है। राज्य में अब दूसरे चरण के लिए प्रचार भी आज शाम से थम गया। अब बारी बिहार की आधी आबादी की है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की जीत का पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि एनडीए इस समय 70 प्रतिशत पर है, जबकि बाकी दल सिर्फ 30 प्रतिशत पर हैं।

nitish kumar pm modi

पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: PTI)

चौबे ने बिहार की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि एनडीए सरकार भारी बहुमत से बनेगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।

End of Feed