इलेक्शन

आदेश गांधी परिवार का, निर्देश कमलनाथ का और गलती पर चांटा दिग्विजय को- अमित शाह ने परिवारवाद मामले पर कांग्रेस को घेरा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 28, 2023, 11:27 PM IST

जबलपुर के अपने दौरे के बाद अमित शाह छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया, फिर भोपाल के लिए निकल गए। छिंदवाड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में 3 परिवारों का बोलबाला है।

Image

मध्य प्रदेश में अमित शाह का चुनावी कार्यक्रम

Photo : Twitter

मध्य प्रदेश में शनिवार को गृहमंत्री अमित ने ताबड़तोड़ कार्यक्रम किए और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता कमलनाथ के गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति को लेकर निशाना साधा। आज अमित शाह ने शनिवार को जबलपुर में रानी दुर्गावती अस्पताल के पास उनके स्मारक पर प्रसिद्ध गोंडवाना आदिवासी शासकों शंकर शाह और उनके बेटे रघुनाथ शाह की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करके चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की अपनी तीन दिवसीय यात्रा शुरू की।

परिवारवाद पर हमला

जबलपुर के अपने दौरे के बाद अमित शाह छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया, फिर भोपाल के लिए निकल गए। छिंदवाड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में 3 परिवारों का बोलबाला है। गांधी परिवार, कमलनाथ परिवार और दिग्विजय परिवार। जहां तीन तिगाड़ा होता है, वहां काम बिगड़ जाता है। यहां आदेश गांधी परिवार का चलता है, निर्देश कमलनाथ का चलता है और जब गलती होती है तो चांटा दिग्विजय के गाल पर जड़ दिया जाता है। इसलिए आज कमलनाथ और दिग्विजय के लोग एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतारू रहते हैं।

राम मंदिर पर घेरा

अमित शाह ने राम मंदिर को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी राम मंदिर को लटका रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी। मध्य प्रदेश की जनता ने ढेर सारी सीटें देकर मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन किया। 22 जनवरी, 2024 को वहां पर रामलला की स्थापना होने वाली है।

शाह का कार्यक्रम

अमित शाह आज से तीन दिन तक मध्य प्रदेश में ही रहेंगे। इस दौरान वो कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाह जबलपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल, छतरपुर, रीवा, शहडोल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर की यात्रा करेंगे, जहां वह संभागीय बैठकों और रैलियों को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article