Gujarat Election Result 2022:गुजरात में जो आज तक नहीं हुआ, उस ओर कदम, जानें क्या करेगी भाजपा

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Dec 8, 2022, 11:11 AM IST

Gujarat Election Result 2022: गुजरात में सबसे ज्यादा सीट जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के पास है। उसने 1985 में माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में 149 सीटें जीती थी। उस वक्त माधव सिंह सोलंकी ने KHAM पॉलिटिक्स के जरिए यह रिकॉर्ड बनाया था।

Gujarat Election Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे और रूझान एक नए इतिहास का संकेत दे रहे हैं। भाजपा 150 से ज्यादा सीटें जीतती हुई नजर आ रही है। ताजा रुझान के अनुसार 182 में से 158 सीटों पर आगे चल रही है। अगर यह रुझान नतीजे में बदलते हैं, तो यह ऐतिहासिक जीत होगी। क्योंकि 1962 में गुजरात राज्य के अस्तित्व में आने के बाद से किसी राजनीतिक दल ने 150 सीटों का आंकड़ा नहीं छुआ था। भाजपा रुझानों के अनुसार 85 फीसदी सीटें जीतते हुए दिख रही है। ऐसा पहली बार होगा।

GUJARAT BJP MAKING HISTORY

गुजरात में भाजपा रिकॉर्ड जीत की ओर

माधव सिंह सोलंकी के पास है रिकॉर्ड

गुजरात में सबसे ज्यादा सीट जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के पास है। उसने 1985 में माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में 149 सीटें जीती थी। उस वक्त माधव सिंह सोलंकी ने KHAM पॉलिटिक्स के जरिए यह रिकॉर्ड बनाया था। असल में KHAM पॉलिटिक्स का ही असर था कि कांग्रेस को गुजरात में 1980 में 51.04 फीसदी वोट मिले और उसकी सीटों की संख्या 141 हो गई थी। उसके बाद इंदिरा गांधी की हत्या के साये में हुए 1985 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर KHAM राजनीति ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले 37 साल से बरकार है। इन चुनावों में कांग्रेस को 55.55 फीसदी वोट मिले और उसकी सीटों की संख्या रिकॉर्ड 149 पर पहुंच गई।

End of Feed