इलेक्शन

Maharashtra BJP List: महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट, 99 नामों की घोषणा, नागपुर साउथ वेस्ट से देवेन्द्र फडणवीस को टिकट

Maharashtra BJP List: बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी पहली लिस्ट में 99 नामों की घोषणा की है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Image

बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट

Maharashtra BJP List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी पहली लिस्ट में 99 नामों की घोषणा की है।

किस-किस को मिला टिकट

बीजेपी की पहली लिस्ट में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से, मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से, श्रीजया अशोक चव्हाण भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से चुनाव लड़ेंगे। कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को टिकट मिला है। अमगांव से संजय हनवंतराव पुरम्, आर्मोरी से कृष्णा दामाजी गजबे, बल्लारपुर से सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटवीर, चिमूर से बंटी भांगड़िया, वानी से संजीव रेड्डी बापुराव बोडकुरवार, रालेगांव से डॉ. अशोक रामादी उइके, यवतमाल से मदन मधुकरराव येरवर को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

महाराष्ट्र में दो गठबंधनों के बीच लड़ाई

महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) है। इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article