इलेक्शन

Rajathan Chunav : प्रियंका गांधी पर दीया कुमारी का हमला, पूछा-क्या किसी पीड़िता से मिलने गई हैं कांग्रेस नेता?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2023, 10:22 AM IST

Rajasthan Assembly Election 2023 : समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में दीया ने कहा, 'राजस्थान में आप जहां कहीं भी देखिए, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के करीब 20 से 30 मामले रोज होती हैं। प्रियंका गांधी चुनावी रैलियां करती हैं लेकिन क्या वह किसी पीड़िता के घर गई हैं।'

Image

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023।

Photo : ANI

Rajasthan Assembly Election 2023 : विद्याधर नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार दीया कुमारी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। दीया ने कहा है कि कांग्रेस शासित राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार सबसे ज्यादा है। भाजपा नेता ने पूछा कि अत्याचार का शिकार हुईं पीड़िताओं से मिलने के लिए प्रियंका उनके घर गई हैं क्या?

दीया कुमारी ने पूछा-क्या किसी पीड़िता के घर गईं प्रियंका?

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में दीया ने कहा, 'राजस्थान में आप जहां कहीं भी देखिए, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के करीब 20 से 30 मामले रोज होती हैं। प्रियंका गांधी चुनावी रैलियां करती हैं लेकिन क्या वह किसी पीड़िता के घर गई हैं।' कांग्रेस के 'महंगाई राहत' अभियान पर तंज कसते हुए दीया कुमारी ने कहा कि सबसे ज्यादा महंगाई राजस्थान में है। राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे ज्यादा है।

25 नवंबर को 199 सीटों पर मतदान

राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं लेकिन एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का निधन हो जाने से इस बार 25 नवंबर को मतदान 199 सीटों पर होगा। चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे। राज्य में चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में सत्तारूढ़ दल ने पूरे राज्य को पार्टी का एटीएम बना रखा है।

अमित शाह ने बोला हमला

शाह ने अजमेर जिले के विजयनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘एटीएम में कार्ड डालो तो पैसा निकलता है…। इन्होंने पूरे राजस्थान को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना रखा है। कांग्रेस पार्टी को जब भी पैसा चाहिए, उनके नेता दिल्ली से आकर कार्ड डालते हैं और पैसा निकाल कर ले जाते हैं।'’ उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध, तुष्टिकरण और महिलाओं एवं दलितों से अत्याचार में भी राजस्थान पहले नंबर पर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article