इलेक्शन

महाराष्ट्र में संविधान की ‘लाल’ प्रति लेकर घूम रहे राहुल, BJP ने घेरा तो कांग्रेस ने जोड़ा हिंदू एंगल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सांगली जिले में चुनावी रैली के दौरान सवाल किया, भारत के संविधान की लाल प्रति दिखाकर राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं?

Image

राहुल गांधी

Photo : PTI

Red Constitution Carried by Rahul Gandhi: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लाल रंग की संविधान की प्रति सियासी विवाद का विषय बन गई है, जो कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अकसर अपने साथ लेकर चलते हैं। भाजपा ने इस मामले पर बुधवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा कि वह क्या संदेश देना चाहते हैं जबकि कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में लाल रंग शुभ माना जाता है। राहुल गांधी ने 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस-राकांपा (एसपी)-शिवसेना (यूबीटी) के विपक्षी गठबंधन के लिए प्रचार किया।

फडणवीस का राहुल पर निशाना

वह नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन में लाल कवर वाली संविधान की एक प्रति लेकर गए थे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सांगली जिले में चुनावी रैली के दौरान सवाल किया, भारत के संविधान की लाल प्रति दिखाकर राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं? उन्होंने कांग्रेस नेता पर अराजकतावादियों का गठबंधन बनाने का आरोप लगाया। राजनीति में लाल रंग को अक्सर मार्क्सवादी या साम्यवादी विचारधारा से जोड़ा जाता है।

नाना पटोले ने जोड़ा हिंदू एंगल

फडणवीस को जवाब देते हुए कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि भाजपा नागपुर में अपने गढ़ के पास गांधी के कार्यक्रम से घबरा गई है। उन्होंने कहा, फडणवीस घबराहट में राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। हिंदू धर्म में लाल रंग को शुभ माना जाता है, फिर भी भाजपा को यह अशुद्ध लगता है। संविधान का विरोध करने वालों को यह तय करने का कोई अधिकार नहीं है कि संविधान की प्रति लाल, पीली या काली होनी चाहिए। क्या भाजपा और फडणवीस संविधान बचाने की तुलना शहरी नक्सलवाद से करते हैं?

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article