इलेक्शन

राजस्थान में प्रचंड बहुमत को लेकर आश्वस्त बीजेपी, इन अभियानों से बूथ स्तर तक पहुंची पार्टी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2023, 08:55 PM IST

Rajasthan Election 2023: बीजेपी संगठन ने बूथ लेवल पर सोशल मीडिया के माध्यम से विधानसभाओं में अपने पैर फैलाए हैं। वहीं नमो वॉलिंटियर अभियान, आकांक्षा पेटी अभियान, सामाजिक संपर्क अभियान के तहत ओबीसी, एसटी व एससी वर्ग से संपर्क साधा गया है।

Image

राजस्थान में जीत के लिए भाजपा आश्वस्त

Rajasthan Election 2023: कल यानी 25 नवंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। 5.26 करोड़ मतदाता नई सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 नये मतदाता इस बार वोट डालेंगे। राजस्थान में इस समय अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है और विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता पर काबिज होने के लिए बूथ स्तर तक मजबूत किलेबंदी कर दी है। भाजपा ने बूथ स्तर और शक्ति केंद्रों तक माइक्रो मैनेंजमेंट किया है, वहीं वोटर को घर से निकालने के लिए पन्ना प्रमुख तक नियुक्त किए गए हैं। इन सभी का प्रशिक्षण भी भाजपा संगठन द्वारा दिया जा चुका है।

भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में उत्कृष्ट बूथ प्रबंधन का उदाहरण पेश किया है। बीजेपी ने डिजिटल तंत्र को भी बूथ स्तर तक खड़ा किया। इसके तहत फेसबुक पर पार्टी के पौने तीन मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि ट्विटर पर 9 लाख फॉलोअर्स हैं। पूरे प्रदेश में पार्टी के द्वारा 66 हजार वाट्सअप ग्रुप संचालित हैं। पार्टी के समस्त सातों संभाग में आधुनिक कॉल सेंटर्स, साथ ही हर विधानसभा में अलग से कॉल सेंटर और वॉर रूम तैयार है। प्रदेश कार्यालय में बने वॉर रूम से हर विधानसभा की मॉनीटिरंग की जा रही है।

बीजेपी संगठन ने बूथ लेवल पर सोशल मीडिया के माध्यम से विधानसभाओं में अपने पैर फैलाए हैं। वहीं नमो वॉलिंटियर अभियान, आकांक्षा पेटी अभियान, सामाजिक संपर्क अभियान के तहत ओबीसी, एसटी व एससी वर्ग से संपर्क साधा गया है। गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, बूथ व घरों तक वर्कर्स पार्टी की नीतियां व केंद्र की योजनाओं की जानकारी देकर कमल को वोट देने की अपील में जुटे। बीजेपी के शीर्ष नेता एक तरफ गहलोत सरकार पर रैलियों में हमलावर हो रहे हैं तो दूसरी तरफ पार्टी संगठन ग्राउंड से लेकर सोशल मीडिया तक पर पूरी मुस्तैदी से जुटा है। पार्टी के कार्यकर्ता बिना नींद की परवाह किए बूथ स्तर तक काम में जुटे हैं। चुनाव में भगवा दल ने गहलोत को चक्रव्यूह में फंसा दिया है और जीत के लिए मजबूत किलेबंदी कर ली है।

पार्टी को प्रचंड बहुमत की उम्मीद

अपने इस माइक्रो मैनेजमेंट के चलते बीजेपी संगठन राजस्थान में प्रचंड बहुमत को लेकर आश्वस्त है। खुले शब्दों में भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिलने की बात कह रहे हैं। राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर का कहना है कि राजस्थान की जनता भ्रष्टाचार वाली सरकार, अपराध रोकने में नाकाम सरकार, पेपरलीक वाली सरकार को बदलना चाहती है और कमल को वोट देकर सुशासन वाली भाजपा की सरकार लाने का मन बना चुकी है। राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार आ रही है।

टीम वर्क से कमल खिलाने की तैयारी

पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी और महामंत्री संगठन चंद्रशेखर के अलावा भाजपा के अनुभवी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्र में मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह राठौर जी, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया लगातार पूरे चुनाव अभियान की बूथ स्तर तक मॉनीटरिंग कर रहे हैं। एक टीम की तरह सभी मंडल से लेकर जिलास्तर के कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों, विस्तारकों और प्रवासियों से सीधे संपर्क कर फीडबैक ले रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article