इलेक्शन

Maharashtra Election: महाराष्ट्र को लेकर BJP चुनाव समिति की बैठक खत्म, 150 सीटों पर तय हुए उम्मीदवार

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यहां एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के ऐलान के बाद भाजपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है।

Image

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा चुनाव समिति की बैठक।

Photo : ANI

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में हो रही भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की बैठक खत्म हो चुकी है। यह बैठक दो घंटे से ज्यादा समय तक चली। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र की 150 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। हालांकि, उम्मीदवारों की घोषणा कब होगी इसकी घोषणा नहीं की गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीईसी के अन्य सदस्यों के अलावा बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सहित राज्य के कुछ अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो सीईसी ने उन सीटों पर विचार-विमर्श किया, जिन पर भाजपा 288 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने को इच्छुक है।

150 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाजपा

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी लगभग 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बाकी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के लिए छोड़ देगी। इससे पहले बावनकुले ने कहा कि शिंदे को विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे के मामले में उसी तरह त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जैसे भाजपा ने गठबंधन को बनाए रखने के लिए किया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को खुले मन से विचार करना चाहिए और बलिदान देने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। हमने भी गठबंधन को बनाए रखने के लिए बलिदान दिए हैं। यह स्पष्ट है कि भाजपा का लक्ष्य उन सीटों पर चुनाव लड़ना है जो पहले हमारे पास थीं। बता दें, महाराष्ट्र में मतदान 20 नवंबर को होना है और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article