Karnataka Election 2023: बीजेपी की पहली लिस्ट में क्या-क्या है खास, 10 प्वाइंट में समझें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 12, 2023, 12:19 PM IST

बीजेपी की दूसरी सूची जल्दी ही जारी होने की उम्मीद है। बता दें कि कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी के सामने अपनी सत्ता बनाए रखने की चुनौती है।

BJP Candidates for Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी मंगलवार रात 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। आपको बता रहे हैं बीजेपी सूची से जुड़ी 10 बड़ी बातें।

Karnataka BJP Candidates First List

बीजेपी की पहली लिस्ट में क्या-क्या है खास

  1. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
  2. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता की शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
  3. वी सोमन्ना वरुणा से कांग्रेस के सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
  4. आर अशोक कांग्रेस के डीके शिवकुमार के खिलाफ कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे, अशोक दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे।
  5. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि चिक्कमगलुरु से चुनाव लड़ेंगे
  6. राज्य के मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे।
  7. भाजपा के प्रमुख नेता रमेश जारकीहोली और गोविंद एम करजोल गोकक और मुधोल से चुनाव लड़ेंगे।
  8. आज घोषित किए गए 189 नामों में 52 नए उम्मीदवार हैं।
  9. अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 32 उम्मीदवार हैं, 30 अनुसूचित जाति (एससी) हैं।
  10. नौ उम्मीदवार डॉक्टर, पांच वकील और दो सेवानिवृत्त नौकरशाह हैं। पहली सूची में आठ महिलाएं हैं।
बीजेपी की दूसरी सूची जल्दी ही जारी होने की उम्मीद है। बता दें कि कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी के सामने अपनी सत्ता बनाए रखने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस वापसी की पुरजोर कोशिश में है। राज्य में 10 मई को मतदान होना है और नतीजे 13 मई को आएंगे।

End of Feed