BJP Candidate List Karnataka: दिग्गजों के कटे टिकट तो हुआ बवाल, इन चेहरों को नो

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 12, 2023, 07:30 AM IST

BJP Candidate List Karnataka: 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के टिकट काटे गए हैं जिसके बाद माहौल गरम है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीजेपी ने 189 उम्मीदवारों की सूची जारी की
  • कुछ बड़े चेहरों को टिकट नहीं
  • टिकट बंटवारे के बाद सियासत गरम

BJP Candidate List Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव(Karnataka assembly elections 2023) के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कई दिग्गजों के टिकट कटने के बाद माहौल गरम है। आमतौर पर राजनीतिक दल जब टिकट बंटवारे का ऐलान करते हैं तो असंतोष के सुर सुनाई देते हैं। बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने कहा कि चुनावी लड़ाई में जीतने की क्षमता एक खास पैमाना है और उसे आधार बनाकर टिकट बांटे जाते हैं, जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है उन्हें निराश और परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

Karnataka Assembly Election, BJP, B R Bommai

कर्नाटक विधानसभा के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

बड़े नाम जिनको टिकट नही मिला

  • लक्ष्मण सऊदी पूर्व उप मुख्यमंत्री
  • आनन्द सिंह का टिकट कटा, टिकट उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को मिला।
  • मौजूदा मंत्री एस अंगारा को नही मिला टिकट. सुलिया विधानसभा से लड़ते है चुनाव।
  • ईश्वरप्पा और जगदीश शेट्टर के विधानसभा क्षेत्र की घोषणा इस सूची में नही।

End of Feed