इलेक्शन

चंडीगढ़ मेयर चुनाव, BJP उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला हुईं निर्वाचित, सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस का कब्जा

Cahndigarh Mayor election : चंडीगढ़ मेयर का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत लिया है। इस पद पर भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला निर्वाचित हुईं हैं। उन्हें कुल 19 वोट मिले। चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है।

Image

भाजपा ने जीता चंडीगढ़ मेयर का चुनाव।

Cahndigarh Mayor election : चंडीगढ़ मेयर का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत लिया है। इस पद पर भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला निर्वाचित हुईं हैं। उन्हें कुल 19 वोट मिले। उन्होने कांग्रेस और आप गठबंधन की प्रत्याशी प्रेमलता को शिकस्त दी है। भाजपा के मेयर पद की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला को कुल 19 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार प्रेमलता को सिर्फ 17 वोट मिले।

जबकि चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। कांग्रेस के उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने बीजेपी के प्रत्याशी बिमला दुबे को हराया। भाजपा को 17 वोट और 17 कांग्रेस के उम्मीदवार को 19 वोट मिले।

पिछले मेयर चुनाव में लगे थे धांधली के आरोप

बता दें कि पिछले साल मेयर चुनाव के दौरान काफी हंगामा हुआ था। वोटों की गिनती के दौरान धांधली के आरोप भी लगे थे। इसकी एक वीडियो भी सामने आई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को मामले में दखल देना पड़ा था। इस बार कोर्ट और चुनाव आयोग दोनों ही चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह से सख्त हैं।

क्रॉस वोटिंग से मिली जीत

भाजपा को 19 वोट मिले हैं और आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन को 17 वोट मिले हैं। बताया जा रहा है कि तीन वोट क्रॉस हुए हैं। यह तीनों वोट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने किए हैं। इसके साथ ही प्रेमलता हार गईं। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, क्योंकि पिछली बार जो हुआ वह हम सब ने देखा है। उन्होंने पीठासीन अधिकारी को कहा कि पहले वह अपना एक पेन तय कर ले, उसी से सारे काम करें क्योंकि पिछली बार बहुत गड़बड़ हुई थी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article