'PM मोदी डांस करेंगे' बयान पर राहुल के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, गिरिराज सिंह लेकर शाहनवाज सभी ने बोला हमला

राहुल गांधी ने कहा कि 'आप यदि अपने वोटों के बदले नरेंद्र मोदी से डांस करने के लिए कहें तो वह मंच पर ही डांस करने लगेंगे।' कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद पूरी भाजपा उन पर हमलावर हो गई। भाजपा के नेताओं ने उन पर हमला बोलना शुरू कर दिया।

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। अपनी इस शुरुआत में ही उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने पीएम मोदी 'वोट के लिए कुछ भी करने' का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि 'आप यदि अपने वोटों के बदले नरेंद्र मोदी से डांस करने के लिए कहें तो वह मंच पर ही डांस करने लगेंगे।' कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद पूरी भाजपा उन पर हमलावर हो गई। भाजपा के नेताओं ने उन पर हमला बोलना शुरू कर दिया।

bihar assembly election 2025

राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। तस्वीर-PTI

राहुल मोटरसाइकिल पर डांस कर रहे थे-गिरिराज सिंह

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 'वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांदी मोटरसाइकिल पर डांस कर रहे थे। वह किसके साथ नाच रहे थे, यह भी उन्हें पता है। राहुल गांधी के परिवार में डांस करने की प्रवृत्ति है। बिहार के लोग उन्हें करारा जवाब देंगे।'

End of Feed