इलेक्शन

Haryana BJP Lok Sabha Candidate List: हरियाणा की 6 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार घोषित, करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मनोहर खट्टर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 13, 2024, 09:00 PM IST

Haryana BJP Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है इसमें हरियाणा की 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Image

हरियाणा की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित

KEY HIGHLIGHTS
  • करनाल से मनोहर लाल खट्टर इस दफा लोकसभा चुनाव लड़ेंगे
  • मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था
  • गुरूग्राम से राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर चुनावी मैदान में हैं


Haryana BJP Candidate List 2024: भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है इसमें हरियाणा की छह सीटों पर कैंडिडेट (Haryana BJP Lok Sabha Candidate) के नाम सामने आए हैं, 6 लोकसभा सीटों की हुई घोषणा के मुताबिक करनाल से मनोहर लाल खट्टर, गुरूग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर सिरसा से अशोक तंवर,अंबाला से बंतो कटारिया, भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह उम्मीदवार होंगे।

गौर हो कि हरियाणा राज्य में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं BJP ने पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया इनमें हरियाणा के CM पद और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्‌टर को करनाल से टिकट दिया गया है भाजपा ने करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया का टिकट काट दिया है।

गौर हो कि आज यानी 13 मार्च को हरियाणा के सीएम रहे मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था वहीं बीजेपी की इस दूसरी लिस्ट के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बनाए गए हैं।

क्रम संख्या लोकसभा सीट BJP लोकसभा प्रत्याशी
1-करनालमनोहर लाल खट्टर
2-भिवानीमहेंद्रगढ़ धर्मवीर सिंह
3-गुरुग्रामराव इंद्रजीत सिंह यादव
4-फरीदाबादकृष्‍णपाल गुर्जर
5-अंबालाबंतो कटारिया
6-सिरसाअशोक तंवर

गुरूग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह पर फिर भरोसा

हरियाणा के अहम शहर गुरूग्राम सीट की बात करें तो यहां से राव इंद्रजीत सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है तो फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को भी दोबारा टिकट दिया गया है, अशोक तंवर सिरसा से चुनाव लड़ेंगे तो बंता कटारिया अम्बाला से चुनाव लड़ेंगे।

करनाल सहित दो लोकसभा सीट पर बदले गए बीजेपी प्रत्याशी

गौर हो कि छह सीटों पर नामों की घोषणा की है उनमें दो के नाम बदले गए हैं बीजेपी ने सिरसा और करनाल से कैंडिडेट बदल दिए हैं करनाल से 2019 में संजय भाटिया ने चुनाव जीता था वह जीते भी थे तो वहीं सिरसा से पिछले लोकसभा चुनाव में सुनीता दुग्गल ने चुनाव लड़ा था अब संजय भाटिया की जगह मनोहर लाल खट्टर और सुनीत दुग्गल की जगह अशोक तंवर इस दफा चुनाव मैदान में होंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article