MCD Elections Result 2022: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सभी वार्ड में बीजेपी आगे

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 7, 2022, 11:10 AM IST

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्ड में बीजेपी आगे है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 74 (सीएम अरविंद केजरीवाल का वार्ड) से भी बीजेपी आगे है।

MCD Elections Result 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। जिस तरह से रुझानों के नतीजे सामने आ रहे हैं उससे कुछ कह पाना फिलहाल मुश्किल है कि निगम पर किसका कब्जा बरकरार होगा। लेकिन इन सबके बीच दिल्ली के डिप्टी मनीष सिसोदिया के सभी वार्ड में बीजेपी के उम्मीदवार आगे हैं। इसे एक बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। चुनावी नतीजों के बारे में बीजेपी का कहना है कि आम आदमी पार्टी का सच सामने आ चुका है। जिस तरह से रुझान आ रहे हैं वो रुझान नहीं है बल्कि अंतिम नतीजों में तब्दील होंगे। इन नतीजों के बारे में बीजेपी का कहना है कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दुष्प्रचार किया है उस पर जनता ने भरोसा नहीं जताया है। फिलहाल अभी अंतिम नतीजे घोषित नहीं हैं। लेकिन एक बात तो साफ है कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी की तरफ से बड़े बड़े दावे कर किए जा रहे थे उसका भांडाफोड़ हो चुका है।

manish sisodiya

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के वार्ड में बीजेपी आगे

अब तक 55 नतीजे घोषित

अब तक कुल 16 नतीजों को घोषित किया गया है जिसमें बीजेपी के खाते में 26 सीट और आम आदमी पार्टी के खाते में 25 सीट गई है। मदनपुर खादर और बुद्ध विहार में आम आदमी पार्टी जीत गई है। मौजपुर में बीजेपी जीत गई है। वहीं रोहिणी, गीता कॉलोनी में बीजेपी जीत गई है। चौहान बांगर में कांग्रेस जीत गई है। जामा मस्जिद से आम आदमी पार्टी की सुल्ताना जीत गई है। कोटला मुबारकपुर से बीजेपी जीत गई है।

End of Feed