Bihar Assembly Election: JDU को बड़ा झटका, परबत्ता विधायक संजीव सिंह आज RJD में होंगे शामिल

Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड के खगड़ियां जिले के परबत्ता विधायक डॉ संजीव सिंह राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने वाले हैं। परबत्ता में आयोजित एक कार्यक्रम में आज तेजस्वी यादव उन्हें सदस्यता दिलवाएंगे।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड (Janata Dal (United) -JDU) को बड़ा झटका लगा है। खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक डॉ संजीव सिंह राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने वाले हैं। आज यानी शुक्रवार 3 अक्टूबर को डॉ. संजीव सिंह को तेजस्वी यादव RJD में शामिल करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया के परबत्ता में आज एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में तेजस्वी यादव संजीव सिंह को आरजेडी की सदस्यता दिलाएंगे।

Bihar Election

परबत्ता विधायक संजीव सिंह आज RJD में होंगे शामिल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

जेडीयू को बड़ा झटका

बता दें कि संजीव सिंह के जेडीयू छोड़ आरजेडी में शामिल होने का यह फैसला जेडीयू के लिए एक महत्वपूर्ण सीट पर बड़ा नुकसान माना जा रहा है। डॉ संजीव सिंह ने 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी के दिगंबर प्रसाद तिवारी को 951 वोटों से हराया था। अब उन्होंने RJD में शामिल होने का फैसला लिया है।

End of Feed