करोड़पति हैं छपरा सीट से विधायकी लड़ने वाले खेसारी लाल यादव, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं भोजपुरी स्टार

Chapra assembly Seat RJD Candidate Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav property: बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता शत्रुघ्न यादव उर्फ ​​खेसारी लाल यादव के हलफनामे के अनुसार उनके पास 24.81 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है।

Chapra Assembly Seat RJD Candidate Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Property: बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय बोली भोजपुरी के सबसे प्रसिद्ध गायकों और अभिनेताओं में से एक खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी राजनीति के मैदान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ उतर गए हैं। भोजपुरी सुपरस्टार फिल्मों के बाद अब बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी हिस्सेदारी के लिए छपरा विधानसभा सीट को चुना है। खेसारी का पूरा नाम शत्रुघ्न यादव भी है, जो 24.81 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं, ये बात उन्होंने हलफनामे में बताया है। फिलहाल, उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है, अब अपने अंदाज में चुनावी प्रचार करते नजर आएंगे।

RJD Candidate Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Property.

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं खेसारी लाल यादव

राजद के हुए खेसारी लाल यादव

पिछले दिनों राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पर विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दंपति के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी। बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव के हलफनामे के अनुसार उनके पास 24.81 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है।

End of Feed