भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास रिजल्ट 2025: 22 में से 20 सीटों पर NDA को मिली जीत; महागठबंधन 2 सीटों पर सिमटा

भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास वोट काउंटिंग 2025, Bihar Vidhan Sabha Chunav Result Online Updates, Bhojpur, Buxar, Kaimur, Rohtas Results Updates in Hindi: दक्षिण बिहार में शाहाबाद क्षेत्र के चार जिलों की 22 सीटों में से 20 सीटें NDA ने जीतीं, जबकि महागठबंधन की झोली में सिर्फ दो सीटें आयी।

Bhojpur, Buxar, Kaimur, Rohtas Constituency Results Updates in Hindi: शाहाबाद परिक्षेत्र में बिहार विधानसभा की कुल 243 में से 22 सीटें (भोजपुर में 7, बक्सर में चार, कैमूर में चार और रोहतास में सात) आती हैं। दक्षिण बिहार के इस क्षेत्र में साल 2020 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनावों में NDA का प्रदर्शन खराब रहा है। विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने शाहाबाद क्षेत्र में सीट बंटवारे के लिए खास रणनीति तैयार की थी।

Shahabad Region Seats.

भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर जिले की सीटों का ताजा हाल

इस चुनाव में NDA ने यहां पूरी ताकत झौंक दी, ताकि खोई जमीन को वापस लिया जा सके। गठबंधन की यह मेहन रंग भी लाई। 2020 में NDA यहां पर सिर्फ दो सीटों आरा और बड़हरा में ही जीत मिल पायी थी, जबकि इस बार सिर्फ 2 काराकट और ब्रह्मपुर में हार मिली है। महागठबंधन के दलों ने यहां पर पिछले चुनाव मेंअच्छा प्रदर्शन किया था।

End of Feed