Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: बिहार में निकाय चुनाव तारीखों का एलान, दिसंबर की इन डेट्स को होगी नगर निगम चुनाव की Voting

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 30, 2022, 10:16 PM IST

Bihar Nagar Nigam Election 2022 date:बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तारीख का एलान हो गया है, बिहार निर्वाचन आयोग ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बावत चिट्ठी जारी कर दी है, इसके बाद से राजनेताओं में सुगबुगाहट शुरू हो गई और वो अपने सारे कील कांटे दुरूस्त कर रहे हैं, बिहार निर्वाचन आयोग की इस घोषणा के मुताबिक 18 दिसंबर को पहले चरण में मतदान होना है वहीं इसकी 20 दिसंबर को काउंटिंग की जाएगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए वोटिंग 28 दिसंबर को होगी, जिसकी 30 दिसंबर को काउंटिंग की जाएगी।

BIHAR NAGAR NIKAY ELECTION 2022

बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तारीख का एलान हो गया है

बिहार में नगर निकाय चुनाव पहले 10 और 20 अक्टूबर को होने थे लेकिन आरक्षण को लेकर इन चुनावों पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। बाद में बिहार सरकार हाईकोर्ट गई और वहां कोर्ट को बताया था कि आरक्षण को लेकर कमिटी बना दी गई है इसके बाद इस मामले में अब तस्वीर साफ हो गई है और आज यानी 30 नवंबर को बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में नगर निगम चुनाव 2022 की नई तारीखों का ऐलान कर दिया।

End of Feed