Bihar Lok Sabha Election: बिहार में हो सकता है खेला, मतगणना के पहले गुणा-भाग में लगे रहे नेता; पार्टियों ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के बाद सबकी नजर मंगलवार को होने वाली मतगणना के परिणाम पर टिकी है। मतगणना के एक दिन पूर्व भी प्रत्याशी गुणा-भाग कर जीत और हार तय करते रहे। प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से दावे भी करते रहे। इधर, कई पार्टियों ने मतगणना को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए हैं।

Bihar Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के बाद सबकी नजर मंगलवार को होने वाली मतगणना के परिणाम पर टिकी है। मतगणना के एक दिन पूर्व भी प्रत्याशी गुणा-भाग कर जीत और हार तय करते रहे। प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से दावे भी करते रहे। इधर, कई पार्टियों ने मतगणना को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े विभागों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें चुनाव-2024 के दौरान गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में मतगणना के दौरान मीडिया में रखे जाने वाले मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।

Bihar Lok Sabha Election

बिहार में मतगणना के पहले गुणा-भाग में लगे रहे नेता

मंजिल पर पहुंचाना बाकी है- लालू प्रसाद यादव

इधर, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जो मुहिम हमने शुरू की थी, उसको अभी मंजिल पर पहुंचाना बाकी है, जनता ने अपना मत इंडिया गठबंधन की विजय के तौर पर दे दिया है, लेकिन इस जनमत को सुरक्षित परिणाम तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। इसलिए बिना रुके, बिना थके मतगणना स्थल पर जोश, उमंग और उत्साह के साथ सक्रिय रहें। विकासशील इंसान पार्टी ने भी पार्टी के पदाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं को बेहतर चुनाव लड़ने के लिए धन्यवाद किया।

End of Feed